SBI Scholar Loan Yojna 2026 : ₹50 लाख तक एजुकेशन लोन, जाने पात्रता, ब्याज दर और आवेदन प्रक्रिया

Published on: August 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

SBI Scholar Loan Yojna 2026 :- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लेकर आया है विद्यार्थियों को एजुकेशन लोन की सुविधा यदि आप IIT, IIM, NIT, या अन्य संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहतें है और फीस की चिंता है तो भारतीय स्टेट बैंक की स्कॉलर लोन योजना आपकी पढ़ाई के लिए लोन प्रदान करने का महत्वपूर्ण विकल्प है ,, इस योजना के तहत छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए आसान शर्तों पर ऋण प्रदान करती है ।

SBI Scholar Loan Yojna क्या है ?

SBI Scholarship Loan Yojna भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित एक विशेष ऋण योजना है यह योजना देश के प्रमुख चयनित संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए है। इसके तहत ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस लैपटॉप और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है ।

पात्रता Eligibility

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए ।
  • चयनित संस्थानों (College) में प्रवेश होना चाहिए ।
  • प्रवेश परीक्षा या मेरिट के माध्यम से हुआ हो ।

योजना की विशेषताएं 

  • ₹50 लाख तक का आवश्यकता अनुसार लोन उपलब्ध ।
  • 100 % तक शिक्षा खर्च की फंडिंग ।
  • अधिकतम 15 वर्ष तक पुनर्भुगतान अवधि की सुविधा ।
  • कोर्स पूरा होने के बाद ऋण चुकाने की सुविधा ।
  • चयनित SBI शाखाओं से आवेदन की सुविधा ।

किन खर्चों के लिए लोन मिलता है ?

  • कॉलेज एवं ट्यूशन फीस
  • हॉस्टल फीस के लिए
  • परीक्षा एवं लाइब्रेरी फीस
  • किताबें एवं अध्ययन सामग्री
  • लैपटॉप /कंप्यूटर खरीदने हेतु
  • अन्य शैक्षणिक खर्च के लिए

SBI Scholar Loan ब्याज दर

SBI Scholar Loan Yojna के अंतर्गत ब्याज दर संस्थान श्रेणी के अनुसार अलग अलग होती है । वर्तमान में ये लगभग 7.15% से 7. 90 % प्रतिवर्ष से शुरू होती है । बैंक समय समय पर ब्याज दरों में परिवर्तन करता रहता है ।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • 10वी एवं 12 वी की मार्कशीट
  • एडमिशन लेटर
  • फीस स्ट्रक्चर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय संबंधी दस्तावेज़
  • बैंक स्टेटमेंट

आवेदन कैसे करे ?

  1. विद्यार्थी नजदीकी SBI शाखा एवं ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन करे ।
  2. स्कॉलर लोन योजना का आवेदन फॉर्म भरे ।
  3. सभी आवश्यक दस्तावेज ऑफलाइन माध्यम से जमा करे एवं ऑनलाइन माध्यम से अपलोड करे ।
  4. दस्तावेज के सत्यापन के बाद लोन स्वीकृत होने पर राशि संस्थानों को जारी की जाएगी ।

महत्वपूर्ण लिंक Important Links 

FAQs

Q1. SBI Scholar Loan कितना मिलता है?
उत्तर: संस्थान की श्रेणी और आवश्यकता के अनुसार ₹50 लाख या उससे अधिक (नियमों के अनुसार) तक लोन मिल सकता है।
Q2. क्या प्रोसेसिंग फीस लगती है?
उत्तर: नहीं, इस योजना में प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती।
Q3. आवेदन कौन कर सकता है?
उत्तर: चयनित प्रीमियर संस्थानों में प्रवेश प्राप्त भारतीय विद्यार्थी।

Leave a Comment