MP Vigyan Manthan Yatra 2026 , मध्यप्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा प्रारंभ

Published on: August 23, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

MP Vigyan Manthan Yatra 2026 – मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि जाग्रत करने हेतु अभिनव योजना के अंतर्गत प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों कक्षा 8वी एवं 9वीं में विज्ञान के प्रति अभिरूचि जागृत करने हेतु ऑनलाइन विज्ञान मंथन यात्रा 2026-27 का आयोजन 15 सितंबर 2026 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ख्यातिप्राप्त प्रयोगशालाओं एवं शोध संस्थानो के अवलोकन के साथ उत्कृष्ट एवं विश्वप्रसिद्ध ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिको से आमने-सामने संवाद का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। ऑनलाइन विज्ञान मंथन यात्रा के लिए प्रदेश के सभी जिलों से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा ।

MP Vigyan Manthan Yatra 2026

Notification Details 

MPYOJNA4JOBS.COM

आवेदन प्रारंभ तिथि Form Start Date

  • मध्यप्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा के लिए आवेदन सभी  विद्यार्थी  के लिए 18 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं।

आवेदन अंतिम तिथि Form Last Date 

  • मध्यप्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 06 सितंबर 2026 है विद्यार्थी अपना आवेदन अंतिम तिथि से पूर्व करना सुनिश्चित करें।

विज्ञान मंथन यात्रा तिथि 

  • मध्यप्रदेश विज्ञान मंथन यात्रा तिथि 15 से 18 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित है ।

आवेदन शुल्क Application Fee 

  • सभी विद्यार्थी के लिए निःशुल्क है ।

पात्रता Eligibility

  • मध्यप्रदेश के विद्यालयों की कक्षा 8वी एवं 9वी के विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2025-26 में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो आवेदन कर सकते है ।

विद्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश 

1. मध्य प्रदेश के विद्यालयों की कक्षा 8 तथा 9 के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

 

2. वर्ष 2025–26 सत्र की परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक प्राप्ति वाले विद्यार्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

 

3. प्रतिभागियों का चयन म.प्र. शासन के आरक्षण नियमानुसार किया जायेगा। मेधावी विद्यार्थियों का चयन क्षेत्रवार बोर्डवार, एवं वर्गवार उपरोक्त आरक्षण के आधार पर किया जायेगा।

 

4. आवेदन के साथ अनिवार्यतः (2025-26) सत्र में उत्तीर्ण परीक्षा की अंकसूची, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन का प्रमाण-पत्र,आधार कार्ड, 40 प्रतिषत या इससे अधिक दिव्यांग का प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र (जो भी लागू हो) की सत्यापित प्रतिलिपि संलग्न करना आवष्यक है। इनके अतिरिक्त कोई भी अन्य प्रमाण-पत्र संलग्न न करें ।

 

5. अंक सूची सहित सभी अन्य प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि वर्तमान में अध्ययनरत् विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सत्यापित एवं अग्रेषित किये गये आवेदन ही मान्य होंगे। प्रिन्ट आउट वेबसाइट पर आन लाईन आवेदन करने के उपरांत प्राप्त किये जा सकते है।

 

6. जहां परीक्षाफल ग्रेड में प्रदाय किये जाते है उस ग्रेड को प्रतिषत में विद्यालय के प्राचार्य से परिवर्तित कर अंकित करना अनिवार्य है अनयथा आवेदन निरस्त माना जाएगा ।

 

7. पूर्व में चयनित उत्कृष्ट नियम के परितोषित पाने वाले विद्यार्थी आवेदन न करें।

 

8. चयन अथवा निरस्तीकरण, आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पर ही आधारित होगा। किसी भी गलत,त्रुटिपूर्ण व अपूर्ण जानकारी की स्थिति में किसी भी समय आवेदन निरस्त किया जा सकता है, जिस के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

 

9. सुनिश्चित करे कि आवेदन करने के पश्चात् चयनिक आईडी प्राप्त हुई है। या नहीं अन्यथा फिर से आवेदन करें।

 

10. आन लाईन पर आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 06 सितम्बर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा एवं निरस्त माना जाएगा।

 

11. किसी भी विद्यार्थी के चयन के लिये अनुषंसा, सिफारिष अथवा समर्थन को अपात्रता माना जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक Important Links 

Leave a Comment