MP Bhoj D.ed B.ed Addmission 2026 , मध्यप्रदेश भोज डीएड , बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

Published on: March 24, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

MP Bhoj D.ed B.ed Addmission 2026- मध्यप्रदेश भोज यूनिवर्सिटी द्वारा डीएड बीएड के इंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए है जिसमें  योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन दिनांक 20 मार्च 2026 से आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है । आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी गई है ।

MP Bhoj D.ed B.ed Addmission 2026

मध्यप्रदेश भोज डीएड , बीएड प्रवेश परीक्षा 2026

Notification Details 

MPYOJNA4JOBS.COM

1.आवेदन प्रारंभ तिथि (Form Start Date)

  • मध्यप्रदेश भोज डीएड , बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुके है ।

2. आवेदन की अंतिम तिथि (Form Last Date)

  • मध्यप्रदेश भोज डीएड, बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई 2026 है । योग्य एवं इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन अंतिम से पहले करना सुनिश्चित करे ।

3. परीक्षा तिथि (Exam Date)

  • मध्यप्रदेश भोज डीएड, बीएड प्रवेश के लिए परीक्षाएं 06 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी ।

4. आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सभी वर्गों के लिए ₹800+50 निर्धारित है ।

5. शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

  • डीएड (डीएलएड) – हॉयर सेकंडरी परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण ।
  • बीएड – स्नातक एवं स्नाकोत्तर उपाधि या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण ।

6. एमपी भोज बीएड डीएड पाठ्यक्रम शुल्क- MP Bhoj B.Ed/D.ED Fees 2026

  • बी.एड. पाठचक्रम शुल्क ₹30, 000 (30 हजार) निर्धारित है
  • डी.एल.एड. हेतू शुल्क ₹19, 200 (19 हजार 200)निर्धारित  है।
  • पाठ्यक्रम शुल्क की राशि काउन्सलिंग के समय ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी

7. परीक्षा प्रक्रिया-MP B.Ed-D.Ed Exam Pattern 2026

  •  प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी|
  • इुसमें सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, शैक्षिक अभिरुचि  एवं सामान्य हिन्दी बोध पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे ।
  • प्रवेश परीक्षा में बी.एड. के लिए स्नातक स्तर एवं डी. एल.एड. हेतू हायर सेकेणडरी स्तर रहेगा|
  • एंट्रेस एग्जाम के नंबर के आधार पर उम्मीदवार का एडमिशन होगा|

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Leave a Comment