PSB Loans in 59 Minutes :- भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना मात्र 59 मिनट में लोन देती है इसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और अन्य उदाहरकर्ताओं को बिना बैंक जाए सिर्फ 59 मिनट में लोन की मंजूरी देना है इस लोन से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है
योजना की मुख्य बाते :
- लोन राशि – इस पोर्टल के माध्यम से उद्यमी को को आमतौर पर ₹1 लाख से 5 करोड़ तक का बिजनेस लोन , मुद्रा लोन और खुदरा लोन दिया जाता है ।
- ब्याज दर :- ब्याज दरें बैंकों के अनुसार 8.50% वार्षिक दर से शुरू होती है ।
- मंजूरी का समय :- ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मात्र 59 मिनट में लोन को मंजूरी मिल जाती है तथा राशि की अंतिम प्रक्रिया 7/8 दिन लगते है ।
पात्रता Eligibility
- व्यवसाय का प्रकार :- प्रोपराइटरशिप , पार्टनरशिप, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, LLP और पंजीकृत MSME
- कर अनुपालन :- व्यवसाय GST पंजीकृत होना चाहिए और नियमित ITR भरा होना चाहिए ।
- वित्तीय स्थिति :- व्यवसाय की आय/ टर्नओवर मौजूदा लोन और चुकाने की क्षमता देखी जाती है ।
- क्रेडिट स्कोर:- आवेदन का CIBIL/ क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए ।
आवश्यक दस्तावेज Important Document
- GSTIN नंबर और GST यूजरनेम
- पिछले 1 से 3 वर्षों का ITR.
- बैंक खातों का पिछले 6 महीने का स्टेटमेंट PDF फॉर्मेट में ।
- प्रोपराइटर / डायरेक्टर के पेन कार्ड , आधार कार्ड और फोटो ।
आवेदन प्रक्रिया Apply Process
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। और अपना नाम , ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए रजिस्टर करे ।
- लॉग इन करने के बाद प्रोफाइल को ‘ Bisiness ‘ के रूप में चुने ।
- अपने व्यवसाय का पान कार्ड दर्ज करे , इसके बाद जीएसटी की जानकारी ITR (XML फॉर्मेट) और 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट अपलोड करे ।
- अपनी जरूरत के अनुसार लोन की राशि और रिपेमेंट की अवधि चुने ।
- स्क्रीन पर आपको विभिन्न पार्टनर बैंकों के ऑफर्स दिखाई देंगे अपनी पसंद का बैंक और उसकी नजदीकी शाखा चुने ।
- आवेदन पूरा होने पर डिजिटल अप्रूवल के लिए ₹1000 + GST की फीस ऑनलाइन भुगतान करनी होती है भुगतान के बाद 59 मिनट में In – Principal Sanction Letter डॉउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाता है
महत्वपूर्ण सुझाव (Important Tips)
- सैद्धांतिक मंजूरी (In-Principle Approval) का मतलब यह नहीं है कि पैसा तुरंत खाते में आ जाएगा। इस लेटर को लेकर आपको चुने गए बैंक की शाखा में जाना होगा।
- • बैंक के अधिकारी आपके दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन (Due Diligence) करेंगे। सब कुछ सही पाए जाने पर 7 से 8 कार्य दिवसों (Working Days) के भीतर लोन की राशि आपके खाते में ट्रांसफर (Disburse) कर दी जाएगी।
